इंदौर में नाबालिक बच्चियों के साथ गलत हरकत के मामले रुकने के नाम नहीं दे रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामले में रिश्ते को ताक पर रखकर एक मुंह बोले पिता ने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने मुंह बोले पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है
पूरा मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक बच्ची अपनी मां के साथ थाने पर उपस्थित हुई थी और उसने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था और उसके बाद मृतक पिता के दोस्त का घर पर आना-जाना था और। इसी कारण से मृतक पिता के दोस्तों को बच्चे पिता बोलने लगे थे इसके बाद मुंह बोले पिता ने नाबालिक बच्ची को घर में ही अकेला पाकर दिसंबर माह में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और उसके बाद डरा धमका कर लगातार गलत हरकत करता रहा जिसके चलते जब पूरी घटनाक्रम की जानकारी नाबालिक बच्ची ने अपनी मां को बताई तो थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने मुंह बोले पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है…।
