रिश्तेदार बनकर एक लाख रुपये ठगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। शीतल नगर निवासी सुरेंद्र त्यागी से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने रिश्तेदार बनकर बात की और बातों में उलझा लिया। त्यागी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 18 मार्च को अनजान नंबर से काल आया था। काल करने वाले ने त्यागी का परिचित बताया और कहा कि 96 हजार रुपये आनलाइन रुपये ट्रांसफर कर रहा हूं। मेरे अकाउंट में कुछ दिक्कत है। आप दोस्त को ई-वालेट में भेज देना। त्यागी झांसे में आ गए और उनके साथ धोखाधड़ी हो गई।

Exit mobile version