राह चलते लोगो से मोबाईल फोन लुट करने वाली शातिर मोबाईल चोर गैंग के 02 आरोपी एवं 01 नाबालिक क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना तिलक नगर की संयुक्त कार्यवाही में धराये ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपियो ने अपने अपचारी साथी के साथ मिलकर की थी कई घटनाएं ।

✓आरोपियो एवं अपचारी बालक से कुल 12 मोबाईल फोन इंदौर शहर की अलग अलग घटनाओ के जप्त ।

✓आरोपियो एंव अपचारी बालक ने मौज मस्ती एवं अपने शौक पुरे करने के लिये की थी सिलसिलेवार मोबाईल फोन लुट ।

इंदौर – शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार उद्घोषित इनामी आरोपियों, संपत्ति संबंधी अपराधो एंव शरीर संबंधी अपराधो में आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा उक्त गैंग को पकडे हेतु निर्देशित किया गया था ।

- Advertisement -

इसी कड़ी में मुखबीर से क्राईम ब्रांच इंदौर को सुचना मिली की कुछ दिनो पूर्व नीले रंग की जुपिटर स्कुटी से थाना तिलक नगर में मोबाईल लुट करने वाले आरोपी फिर से मोबाईल लुट करने की फिराक में घुम रहे है जिस पर थाना क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलक नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते नीले रंग की जुपीटर स्कुटी से 03 व्यक्तियों को रोका जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम (1).संजय पिता संतोष खरे उम्र 19 साल निवासी गोमा की फेल इंदौर ,(2). कपिल पिता राधेश्याम चौहान उम्र 18 साल निवासी बेकरी गली रुस्तम का बगीचा इंदौर एवं (3). नाबालिक होना पाया गया ।

जिनसे पुछताछ करते तीनो ने दिनांक 24.04.2024 को साथ मिलकर थाना तिलक नगर क्षेत्र से राहगीर व्यक्ति से मोबाईल लुट करना स्वीकार किया ।

बाद आरोपीयो से प्रथक प्रथक पुछताछ करते तीनो के द्वारा थाना तिलक नगर क्षेत्र से 01 मोबाईल फोन लुट करना, थाना पलासिया क्षेत्र में 03 मोबाईल फोन लुट करना, थाना संयोगितागंज क्षेत्र से 02 मोबाईल फोन लुट करना एवं थाना तुकोगंज क्षेत्र से 02 मोबाईल फोन लुट करना, थाना एम आई जी क्षेत्र से 02 मोबाईल फोन लुट करना, थाना एम जी रोड क्षेत्र से 01 मोबाईल फोन लुट करना, थाना आजाद नगर क्षेत्र से 01 मोबाईल फोन लुट करना, इस प्रकार कुल 12 मोबाईल फोन अलग अलग घटनाओ में लुट करना स्वीकार किया गया । जिनके संबंध में थानो से जानकारी प्राप्त करते थाना पलासिया, थाना तुकोगंज, थाना संयोगितागंज पर मोबाईल लुट के अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया ।

उक्त आरोपियो एवं नाबालिक से पुछताछ करते तीनो के द्वारा बताया/ गया दोस्तो के साथ पार्टी करते, मोजमस्ती करने एवं अच्छे अच्छे फोन मोबाईल फोन चलाने की चाहत में राहगीर लोगो को निशाना बनाकर उनसे मोबाईल लुट करते थे । दोनो आरोपियो एवं नाबालिक बालक को मय मोबाईल फोन कुल 12 नग एवं जप्त शुदा नीले रंग की जुपीटर वाहन (कुल कीमत करीबन 03 लाख रूपये) बरामद सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना तिलक नगर इंदौर के द्वारा करते एवं अन्य घटनाओ के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version