मनमाना किराया वसूलने के बावजूद शासन प्रशासन से लंबी सेटिंग से हौसले भी बुलंद है ,नही रखते हैं है बसों का मेंटेनेंस आरटीओ भी नही देखता है फिटनेस
वाकया 13 अप्रेल को रात 9.45 पर राजरतन ट्रेवल्स की मल्टी एक्सल बस क्रमांक MP-30/P-2220 इंदौर से मुंबई के लिए निकली करीब सुबह 5 बजे बस नासिक पहुंची ही थीं की बस का टायर पंचर हो गया।
जैसे तैसे बस का टायर ठीक किया गया उसके बाद बस में कुछ तकलीफ हो गई।
तभी से याने सुबह 5 बजे से ही पैसेंजर बस में बैठे हुए हैं।
अभी सुबह 9.30 बजे तक भी पैसेंजर के लिए कोई विकल्प की व्यवस्था नही की गई।
बस में मौजूद सभी पैसेंजर सुबह 5 बजे से परेशान हो रहे हैं।
क्योंकि बस को सुबह 8 बजे मुंबई पहुंचना था।
कई पैसेंजर की आगे की कुछ कनेक्टिंग यात्रा की बुकिंग थी।
राजरतन ट्रेवल्स के कर्ता धरता अपने घरों में चेन की नींद सोए हुए हैं।
वही बस में मौजूद ड्रायवर ने भी कह दिया कि जिसको जल्दी हो वो अपने अपने साधन एवं अपने अपने खर्चे से गंतव्य तक चले जाए।
इतनी सुबह सुबह पैसेंजर क्या नही करते लगभग सभी पैसेंजर मजबूरी में अपने अपने खर्चे पर आगे की यात्रा के लिए निकल गए।
लेकिन क्या ऐसा लापरवाह ट्रेवल्स वाले लोगो पर कार्यवाही नही होना चाहिए।
यहां तक कि सभी पैसेंजर से लिया गया किराया भी लौटाना चाहिए।
क्या बेचारे भूखे प्यासे सुबह से रोड़ पर खड़े पेसेंजरो की सुध शासन प्रशासन नही लेगा।
या ट्रेवल्स वालो से साठगांठ कर उनके हौसले बुलंद करेगा।
