राऊ से डॉ अंबेडकर नगर के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम किया जा रहा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/4EtZzefMtSQ

.रतलाम रेल मंडल के द्वारा राऊ से डॉ आंबेडकर नगर के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है इस काम के लिए रेलवे ने 15 दिनों का मेगा ब्लॉक भी लिया है,अब यह काम लगभग पूरा हो चुका है इसके बाद अब रेलवे ने यहाँ स्पीड ट्रायल का काम शुरू कर दिया है,28 से 29 मई को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यहाँ निरीक्षण किया जा रहा है,ट्रायल के दौरान यहाँ 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से इंजन दौड़ाया जाएगा,ऐसे में रेलवे ने आम लोगों से ट्रैक से दूरी बनाए रखने की अपील की है इसके साथ ही रेलवे के द्वारा राऊ से डॉ अमेडकर नगर तक लगातार अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है ताकि ट्रायल के दौरान किसी तरह का हादसा ना हो सके .रेलवे पीआरओ खेमराज मीना के मुताबिक़ राऊ और डॉ आंबेडकर स्टेशन के बीच दोहरीकरण के साथ ही विधुतीकरण और पुल पुलिया का निर्माण लगभग पूरा हो चूका है और अधिकारियों के द्वारा दौरा करके ट्रेक की गुणवत्ता की जांच की जा रही है भविष्य को देखते हुए इस ट्रैक को अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से तैयार किया गया है 29 मई को यहाँ सीआरएस के द्वारा स्पीड ट्रायल किया जाएगा .

-बता दें की इस नए दोहरीकरण लाइन पर निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की जांच की जाएगी अगर सब कुछ ठीक रहा तो सीआरएस के द्वारा इस रूट पर यात्री ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी,

Exit mobile version