युवती के आत्महत्या मामले मे पुलिस ने बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते व्हाट्सएप स्टेटस पर एक युवक और कई तरह के मैसेज डालकर आत्महत्या कर ली थी मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर आत्महत्या के लिए उगसाने का केस दर्ज किया है ।

पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली शिवी ठाकुर युवती ने अज्ञात जहरीली वस्तु खाली जिस समय उसने अज्ञात जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की ,उस समय वह एक महिला मित्र के साथ थी तथा जब शिवी की हालत गंभीर हुई तो साथ में मौजूद महिला मित्र उसे इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल लेकर आई और जहां पर उसे छोड़कर भाग गई इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी जब शिवी ठाकुर के परिजनों को लगी तो वह अस्पताल में पहुंचे लेकिन शिवी की इस दौरान मौत हो गई थी वहीं शिवी ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट को व्हाट्सएप स्टेटस पर छोड़ा तो वही अलग-अलग तरह के मैसेज भी व्हाट्सएप स्टेटस पर उसने डालें जिसमें एक रोहित नाम के लड़के का भी उसने जिक्र किया है उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया है रोहित पर आत्महत्या के लिए उगसाने का केस दर्ज किया है

Exit mobile version