युवक ने ब्रिज से कूदकर आत्महत्या की:पारिवारिक विवाद में जान देने की बात सामने आ रही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में सुपर कॉरिडोर ब्रिज से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना बाणगंगा इलाके की है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम लोकेश (38) पिता सुखदेव शर्मा है। वह शहर के परदेशीपुरा का रहने वाला था। एडीशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रांरभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि युवक ने मंगलवार रात आत्महत्या की, बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

Exit mobile version