परिचित/रिश्तेदार बताकर ऑनलाइन ठगी करने वाली (मेवात) राजस्थान/ हरियाणा बॉर्डर स्थित अंतर्राजीय ठग गैंग को क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा की गई कार्यवाही में पकड़ा था, जिनसे पूछताछ करते आरोपीयो ने बताया था की देशभर में उक्त गैंग के साथियों के द्वारा ऑनलाइन ठगी की जा रही है एवं क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा उक्त तरीके से हो रही ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में आवेदकों के करीब 55 लाख से अधिक राशि भी रिफंड कराई गई थी, इसलिए आमजन को जागरूक करने के इरादे से क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा एक डिजिटल साइबर एडवाइजरी के रूप में महत्वपूर्ण वीडियो जारी किया है ।
इंदौर पुलिस को इस तरह की लगातार ऑनलाइन ठगी की शिकायते प्राप्त हो रही है जिसमे क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा डिजिटल एडवाइजरी जारी की गई है जिसमे द्वारा कॉल पर परिचित / रिश्तेदार या आपके घर के सदस्यों के परिचित / रिश्तेदार बताकर कॉल व मैसेज के द्वारा आपको पैसे ट्रांसफर करने या ट्रांसफर किए हुए पैसे रिफंड सहित किसी भी प्रकार की बैंक संबंधित समस्या का हवाला देकर ठग आपको भरोसे में लेते हुए आपसे पैसे प्राप्त करता है और आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते है, उक्त डिजिटल एडवाइजरी को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करके साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें।
