स्कूल वालों द्वारा हमारे बच्चों को 9 घंटे तक बुलाया जा रहा है। हमारे बच्चे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं जहां स्कूल प्रशासन इस मामले में हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यह कहते हुए इंदौर के राऊ क्षेत्र के मेडिकैप्स स्कूल के खिलाफ शिकायत करने बच्चों के पालकगण बड़ी संख्या में इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि उनके बच्चों के स्कूल के समय मैं रियायत दिलाई जाए। महिलाओं और पुरुषों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन की मनमानी के कारण उनके बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं।
