मेट्रो लाइन से सामान चोरी, पहले भी एक दर्जन बार हुई वारदात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | मेट्रो लाइन पर एक बार फिर चोरी की शिकायत दर्ज हुई है। इसे मिलाकर अब तक एक दर्जन से ज्यादा बार चोरियां हो चुकी हैं। इसके अलावा शहर में और स्थानों पर भी चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। बाणगंगा पुलिस ने संजीव सिंघा निवासी तिरुमाला टाउन छोटा बांगड़दा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। घटना एमआर-10 पर निर्माणाधीन मेट्रो लाइन के ऊपर की है। फरियादी ने बताया कि सीनियर इंजीनियर ट्रैक प्रवीण गोलानी व सुपरवाइजर सद्दाम ने जाकर देखा तो मेट्रो लाइन के ऊपर रखी कॉपर केबल, फ्लो लाइट, वेल्डिंग केबल, ब्लोवर, सॉकेट, प्लेट्स व डमी प्लेट्स गायब थे। इसके बाद थाने पर शिकायत की।

Exit mobile version