इंदौर में फिर एक बार मृतक दुर्लभ कश्यप के नाम पर निजी कंपनी के कर्मचारियों के घर में घुसकर धमकाने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत के अनुसार धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है..
दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की वह अपने घर में थे तब ऋतिक नामक एक युवक उनके घर में घुसा और कहने लगा कि तुम अपनी बेटी की शादी मुझे करो मैं उज्जैन के मृतक दुर्लभ कश्यप गैंग से जुड़ा हुआ हूं तुमने अपनी बेटी की शादी मुझे नहीं कराई तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा इस तरह की धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार काफी सदमे में था और इसके बाद पूरे मामले में लसुड़िया थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने धमका ने शहीद विभिन्न धाराओं में ऋतिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन फिर से एक बार मृतक दुर्लभ कश्यप का नाम किसी युवक ने अपनी जुबान पर लिया है उसको लेकर पुलिस की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
