मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर कलेक्टर सहित आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में 17 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रोड शो प्रस्तावित है जिसको को लेकर प्रशासन और भाजपा के आला नेताओ ने बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक के रोड का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

आपको बता दे 17 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है जिसमे वह बीआरटीएस पर बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे इंदौर के लिए यातायात के लिहाज से यह बड़ी सौगात होगी।साथ ही मुख्यमंत्री का रोड शो होगा जिसका रूट बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक प्रस्तावित है उसी की तैयारियों को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और भाजपा नेताओ में पूरे मार्ग का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Exit mobile version