कार्यरत एजेंसी मेसर्स रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर लगाई 1 लाख की पेनल्टी
आयुक्त ने उपयंत्री को कारण बताओं नोटिस जारी किया
इंदौर दिनांक 18 जून 2024। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर आज आयुक्त श्री शिवम् वर्मा द्वारा इंदौर नगर निगम ने मानवता नगर, कनाडिया रोड स्थित चेम्बर पर ढक्कन नहीं लगे होने के कारण हुई दुर्घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई की गई ।साथ ही नागरीको की सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर चैंबर ढक्कन को तत्काल रिपेयर करना, कहीं पर कार्य के लिए गड्ढा करना हो तो वहां पर आवश्यक बैरिकेटिंग करके रखना साइनेज लगाना आदि के निर्देश दिए गए हैं तथा निर्देशों के अवेहलना करने पर कड़ी कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए गए है।
ज्ञात हो कि दिनांक 18.06.2024 को मानवता नगर निवासी अदिति चौहान रात्रि में चेम्बर पर ढक्कन नहीं होने एवं अंधेरा होने के कारण अपने वाहन सहित चेम्बर में गिर गईं।इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप,अदिति चौहान के कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।
महापौर श्री भार्गव के निर्देश पर आयुक्त श्री वर्मा द्वारा इस गंभीर घटना को देखते हुए चेम्बर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार एजेन्सी मेसर्स रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि., हैदराबाद पर रु. 1,00,000 (एक लाख रुपये) की पेनल्टी अधिरोपित की गई है। इसके साथ ही, वार्ड की उपयंत्री सुश्री सुस्मिता कर्णिक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है की उक्त घटना व लापरवाही के लिए क्यों ना उन पर ₹5000 का दंड लगाया जाए इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इंदौर नगर निगम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति संकल्पित है और ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधितो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा।
