इंदौर के राऊ में रहने वाली 30 साल की एक महिला ने एसिड पी लिया। उसके बयान के बाद पुलिस ने उसके पति, सास और ननंद पर प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सविता सोलंकी निवासी संजय नगर राऊ की शिकायत पर उसके पति गोपाल सोलंकी निवासी धन्नड़ पीथमपुर, सास धनीबाई और ननंद शांता के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सविता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी सास धनीबाई ओर ननंद शांता घर से बाहर निकलने को लेकर बोलते हैं। इसलिये वह मायके आ गई थी। 23 जून की शाम करीब 8 बजे पति गोपाल आया और मां से झगड़ा किया। तब इस घटना से नाराज होकर सविता ने एसिड पी लिया। उसे उपचार के लिये एमवाय लेकर आया गया।
