महाराष्ट्र के जालसाजों ने लाखों का माल लेकर धोखाधड़ी की आरोपियों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पलासिया पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में महाराष्ट्र के आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रितेश खंडेलवाल की शिकायत पर महमद लुकमान मखदूम देसाई, नुसरत शोएब महमद मखदूम देसाई, वसीम, इशाक शेख, प्रथमेश प्रकाश देशमुख, श्रीधरन गोपाल आयंगर, सादिक गुलाम करवंडकीकर, रिजवान दस्तगिर करवंडीकर और शोएब महमद मखदूम देसाई पर केस दर्ज किया है। रितेश खंडेलवाल ने शिकायत में बताया था कि

उनकी कंपनी कम्प्यूटर हार्डवेयर और साफ्टवेयर बेचने का काम करती है। महमद लुकमान मखदूम देसाई और नुसरत शोएब महमद मखदूम देसाई सिग्रेट हाउस पुलिस स्टेशन के सामने आलंदी रोड येरवड़ा पुणे स्थित एचए इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड के संचालक हैं। इन दोनों ने साल 2022 में उनसे संपर्क कर बताया कि महाराष्ट्र में शिक्षण संस्थानों व अन्य स्थानों पर एप्पल उत्पादों की बहुत मांग है। आरोपियों ने उनके जरिए उत्पाद महाराष्ट्र में बेचने का व्यावसायिक प्रस्ताव दिया। इसे स्वीकारते हुए खंडेलवाल ने माल उन्हें बेच दिया लेकिन उन्हें रुपए नहीं देते हुए धोखाधड़ी की।

Exit mobile version