मकान मालिक और उसके बेटे ने की नर्सिंग की छात्रा से हैवानियत,दोनों को निर्वस्त्र कर नचाया और पिटाई की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया हे जहा माकन मालिक और उसके बेटे ने शराब के नशे में किरायदार नर्सिंग की छात्रा और युवक को उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर नचाया और बेल्ट से उनकी पिटाई की पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलुइस ने दोनों बाप बेटे  को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर पुलिस ने नंदानगर से मकान मालिक और उसके बेटे को पकड़ा दोनों आरोपियो  पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल सीधी जिले की 17 वर्षीय छात्रा इंदौर के परदेशीपुरा थाना छेत्र में किराए के मकान में रहती थी जहा नशे  में धुत मकान मालिक और उसके बेटे की हैवानियत सामने आई है। नशे में धुत आरोपियो ने छात्रा और उसके दोस्त को निर्वस्त्र किया फिर जबरन फिल्मी गानों पर डांस करवाया आरोपि ने दोनों की श्वान के पट्टे से पिटाई भी करवाई पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दोनों आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियो पर पाॅक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया  है। घटना इंदौर के नंदानगर की है। जहा सीधी जिले की 17 वर्षीय छात्रा इंदौर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले ही पढ़ाई पूरी होने पर वह घर जाने की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को उसने पीथमपुर में रहने वाले दोस्त से बात की और कहा कि रूम पर रखा चावल, अनाज ले जाएं शाम करीब चार बजे छात्रा का दोस्त नंदानगर स्थित रूम पर आ गया। रात को दोनों खाना खाकर बात कर ही रहे थे कि करीब 11 बजे मकान मालिक कपिल आ गया। वह जबरदस्ती छात्रा के रूम में घुसा और मारपीट करने लगा। दोनों को निर्वस्त्र किया और मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाए। और आरोपि बीयर पीने लगा और छात्रा व युवक से डांस करवाया आरोपी कपिल ने बेटे को भी बुलाया और श्वान के पट्टे से पिटाई करवाई।

Exit mobile version