मंगेतर की आत्महत्या के मामले में कारोबारी पर केस, स्‍वजनों ने हत्या का भी लगाया आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • चंदन नगर थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में चंदन नगर पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • युवती की आत्महत्या का मामला
  • कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज
  • चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला

इंदौर। न्यू गांधी पैलेस (सिरपुर) निवासी मोना विश्वकर्मा की खुदकुशी के मामले में चंदन नगर पुलिस ने मंगेतर देवेंद्र मुकेश विश्वकर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मोना ने 15 मई को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। स्वजन के मुताबिक देवेंद्र से रिश्ता तय हो गया था। घटना वाली रात वह घर आया और पत्थर फेंके। उसने मोना के साथ मारपीट की और धमकाया। स्वजन ने देवेंद्र पर हत्या का आरोप भी लगाया है।

Exit mobile version