भोजशाला : सुप्रीम कोर्ट के निर्णय तक हाई कोर्ट नहीं करेगा सुनवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

धार स्थित भोजशाला में एएसआई सर्वे की रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश किए जाने के बाद सोमवार को डिविजन बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया कि रिपोर्ट काफी विस्तृत है। इसे पढ़ने के लिए कम से कम एक महीने का समय चाहिए। सुनवाई चार सप्ताह बाद रखी जाए। वहीं, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से कहा गया कि हमने सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई के लिए अर्जी दायर कर दी है। वहां सुनवाई होने के बाद ही हाई कोर्ट सुनवाई करे। इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि शीर्ष अदालत में लंबित याचिकाओं पर फैसला होने तक हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई नहीं करेगा।
सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई। इस पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि सभी पक्षकारों को यह रिपोर्ट दी जाए। बता दें कि 98 तक दिन चले सर्वे की रिपोर्ट 15 जुलाई को हाई कोर्ट में पेश की गई थी।

Exit mobile version