भिखारिन बोली – तुम्हारे घर में गृहदोष है… पूजा के बहाने महिला को बेहोश किया और उड़ा ले गई नकदी-जेवर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित संदीपनी कॉलोनी में रहने वाली कामिनी मलिक ने थाने में एक शिकायती आवेदन दिया है… खबरों के मुताबिक महिला ने आवेदन देकर बताया कि गत 17 अप्रैल को उसके यहां सफेद साड़ी पहनी एक महिला भीख मांगने आई और मुझसे चाय तथा खाना मांगा… इस बीच उसका लगातार भीख मांगने हेतु आना-जाना लगा रहा… इसके बाद वह 2 मई को दोबारा आकर कहती है – मैं अपने गांव जा रही हूं… बातों में उलझाकर भिखारिन ने महिला से कहा कि तुम्हारे घर में गृहदोष है, जिसकी पूजा मुझे आती है… महिला ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया और पूजा के लिए मान गई… भिखारिन ने कहा कि घर में जितने भी नकदी, जेवर वगैरह हैं, सब पूजा में लेकर बैठ जाओ… महिला भी दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ सोने की कान की बाली, चांदी के जेवर के साथ करीब 41 हजार रुपए नकद लेकर पूजा में बैठ गई… थोड़ी देर बाद भिखारिन कहती है कि जाओ घर का खाना बना लो और मैं किचन में चली गई… भिखारिन ने थोड़ी देर बाद मुझे बुलाया और प्रसाद देकर सिर पर हाथ फेरा… हाथ फेरते ही महिला बेहोश हो गई… कुछ देर बाद जब बेटा आया और उसने माँ को बेसुध देखा तो अपने पिता तपन को कॉल कर घर बुलाया… होश संभालने के बाद महिला ने पूरी कहानी पति और बेटे को बताई… मामले में पुलिसिया पड़ताल जारी है..!

Exit mobile version