देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है तो वही इंदौर ने एक बार फिर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किए है.दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहा भाजपा के सांसद प्रत्यासी शंकर लालवानी ने देश भर में रिकॉर्ड मातो से जीत हासिल की है, तो वही इस बार NOTA में पड़े वोटो ने भी रिकॉर्ड बनाया है.इंदौर लोकसभा सीट पर 2 लाख से अधिक वोट NOTA को मिले है.जो देश भर में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है…
वही भाजपा की इस सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया ओर मिठाई बाटी गई.वही भाजपा कार्यालय के बाहर सेकडो कार्यकर्ता ढोल और ताशे की थाप पर झूमते हुए नजर आए …
– ये जीत मोदी जी की नीतियों की जीत है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है,ये इंदौर की जीत है.कांग्रेस ने Nota के लिए आहवान किया था.लेकिन उन्हे पिछले बार की तुलना में आधे भी वोट नही मिले.वही भारतीय जनता पार्टी ने पिछली बार से अधिक वोट प्राप्त किए है और जीत हासिल की है बेहतर नेतृत्व और संगठन ने कड़ी मेहनत की थी ….
यह मोदी जी की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है और इसका असली श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी ने ये जीत हासिल की है आपको शंकर लालवानी की इस जीत के रिकॉर्ड की भी बात करना चाहिए. यह जीत रिकॉर्ड जीत है ,जो कभी टूटने वाला रिकॉर्ड नहीं है.. मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करने का मतलब प्रदेश की जनता मोदी जी को बहुत प्रेम करती है.
