भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई नगर कार्यसमिति की बैठक, बैठक में मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी हुए शामिल, राजनीतिक सहित विभिन्न विषयों पर बैठक में हुई चर्चा
पिछले दिनों हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद इंदौर में भी आज नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। वही इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम, अभियान, गतिविधियों को लेकर चर्चा की। वही इस बैठक में मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, नगर कोर कमेटी सदस्य, नगर पदाधिकारी, मोर्चा व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ नगर संयोजक एवं विभाग के संयोजक भी शामिल हुए।
