भमोरी इलाके में हादसा:तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर, कई बचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कई वाहन चालकों को चपेट में लेता रहा बस ड्राइवर, केस दर्ज
सघन इलाके भमौरी में एक निजी ट्रैवल्स की बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए इनोवा कार को टक्कर मार दी। बस चालक कार को ओवरटेक करने के लिए बस दौड़ा रहा था। टक्कर के बाद इनोवा चालक ने बस का पीछा कर उसे रोका तो ड्राइवर, क्लीनर गुंडागर्दी कर धमकाने लगे। विजय नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना मंगलवार रात 8.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार रिवॉन ट्रैवल्स की बस एमपी 45 जेड एफ 9955 का चालक तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था। भमोरी पर आगे चल रही इनोवा एमपी 09 डीटी 7075 को रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इनोवा चालक ने टक्कर के बाद भी कार को नियंत्रण में रखा। कार में इवेंट कंपनी संचालक जेबी साहू मौजूद थे। उन्होंने बस को पीछ कर रोका तो चालक व परिचालक गलती होने के बाद भी विवाद करने लगे। घटना के बाद विजय नगर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का केस दर्ज किया है।
घटना में कार का बंपर व ड्राइवर साइड का गेट क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक व इवेंट संचालक बाल-बाल बचे हैं। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस वाला तेज गति से चला रहा था। कई वाहन बस की चपेट में आने से बचे हैं।

Exit mobile version