भगवान परशुराम जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली समापन अवसर पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विगत 7 वर्षों से राजेंद्र नगर स्थित भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाती है आयोजक संजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर नर्मदा चौराहे से लेकर राजेंद्र नगर तक भव्य शोभायात्रा निकली जाती है जिसमें ढोल नगाड़े बग्गी के साथ ही आकर्षण का केंद्र आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियां विशेष रूप से की जाती है वही मिश्रा द्वारा बताया गया कि हमारे मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से गुजारिश है कि भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव को उनके नाम से किया जाए एवं पर्यटन स्थल हेतु शासन प्रशासन द्वारा रखरखाव किया जाए यहां मांग परशुराम सेना के पदाधिकारी एवं समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता संजय मिश्रा द्वारा की गई वही शोभायात्रा के दौरान योगेंद्र महंत राजेश तिवारी अनिल तिवारी उमेश ओंकार नितेश तिवारी गोविंद शर्मा अनंत महंत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति पुरुष एवं बच्चे इस शोभायात्रा में शामिल हुए वहीं समापन अवसर पर भगवान परशुराम जी की महा आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया

Exit mobile version