आबकारी विभाग की टीम ने भंवरकुआं थाना क्षेत्र कि गुलाब गली के एक घर पर छापा मारकर 11 लाख रुपए की महंगी शराब जब्त की। शराब तस्कर अरुण उर्फ सोनू चौहान हरियाणा, मुंबई, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से कम कीमत पर महंगी शराब मंगवाकर शहर में सप्लाई करता था और इसे ब्लैक मार्केट में बेचता था। वहीँ एमआईजी पुलिस ने भी एक बोलेरो कार से 15 पेटी शराब जप्त कि है
आबकारी विभाग कि टीम के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंवरकुआं चौराहे के पास स्थित गुलाब भवन क्षेत्र के एक घर से शराब तस्करी हो रही है। इस सूचना के आधार पर अधिकारियों के मार्गदर्शन में दबिश दी गई और 10 पेटी महंगी अंग्रेजी व अन्य शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से अरुण उर्फ सोनू चौहान को गिरफ्तार कर लिया, जो घर से ही अवैध रूप से शराब का व्यापार कर रहा था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार एमआईजी पुलिस ने एक बोलेरो कार का पूछा कर उसे पकड़ा था कार चालक छोटू सिँह को पकड़ा गया है तालाशी के दौरान कार से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त कि गई है पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है
