बैंक की छत से कूदकर जान देने वाली युवती का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रियल स्टेट के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला ने बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली थी, इस पूरे ही मामले में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है और उसी के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर बॉयफ्रेंड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है बता दे पिछले दिनों इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली थी जिसमें घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था जिसमें महिला फोन पर काफी देर तक बातचीत कर रही थी तथा पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की और महिला के फोन को जब्त किया , वहीं जब पुलिस ने महिला के फोन की जांच पड़ताल की तो वह एक युवक से लगातार बातचीत कर रही थी और संभवत इस दौरान जो युवक था उसने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया था और इसी बात से वह परेशान हुई और उसने बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली, तो वहीं यह भी बात सामने आ रही है कि महिला पूर्व में शादीशुदा थी लेकिन पति से दूर रहने के कारण युवक के संपर्क में आ गई और दोनों के बीच व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से लंबी-लंबी बातें होने लगी और जब युवक ने महिला ने शादी स्वीकार किया तो उसने इस तरह से घटना को अंजाम दे दिया तो वही पुलिस में प्रारंभिक तौर पर महिला के प्रेमी के खिलाफ ही आत्महत्या के प्रति उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version