बेटे,पत्नी और भाभी ने अपनों को पहनाया मेंडल … डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” को मेडल, प्रशस्ति पत्र, बेच , नगद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

● एएसआई अनिल शर्मा, प्रधान आरक्षक मजरुल हक कुरैशी, महिला आरक्षक श्रेया भगवते को “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” ( 26 मई से 2 जून 2024) के लिए चयन किया।

● बेटे, पत्नी और भाभी ने अपनो को पहनाया मेडल, परिजन भी रहे मौजूद।

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी द्वारा यातायात प्रबंधन पुलिस के अधि/कर्मचारीयो को अच्छे कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत के छठवें सप्ताह में ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जो अपने कर्तव्य क्षेत्र पर उत्कृष्ट कार्य किया गया।
आज दिनांक 26 मई 2024 को पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन कार्यालय पलासिया में यातायात प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं निरीक्षको की साप्ताहिक यातायात व्यवस्था समीक्षा बैठक रखी गयी। इस दौरान एएसआई अनिल शर्मा पलसीकर चौराहा, प्रधान आरक्षक मजरुल हक कुरैशी एयरपोर्ट यातायात व्यवस्था, महिला आरक्षक श्रेया भगवते गिटार तिराहा को मुस्तेदी के साथ मेहनत एवं लगन से शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य के लिये पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी द्वारा “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” (27 मई से 02 जून 2024) के लिए चयन कर मेडल, प्रशस्ति पत्र, बेच नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान कार्यक्रम में परिवारजन भी सम्मिलित हुए, एएसआई अनिल शर्मा को बेटे ने, प्रधान आरक्षक मजरुल हक कुरैशी को उनकी पत्नी व बच्चो ने, महिला आरक्षक श्रेया भगवते को उनकी भैया- भाभी ने मेडल पहनाया। डीसीपी ट्रैफिक ने पुरुस्कृत अधिकारी जवानों को एक दिन रेस्ट व परिवार के साथ फिल्म देखने की व्यवस्था भी की। परिजनों ने डीसीपी, यातायात प्रबंधन द्वारा अधिकारी,

कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यो के लिए प्रशंसा भी व्यक्त की। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने अपनी ड्यूटी स्थल पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने के लिए महिला आरक्षक निकिता मायच रेडिसन चौराहा, महिला आरक्षक टोनिका मौर्य पलसीकर चौराहा, महिला आरक्षक सरिता बिलवार वायरलेस ऑपरेटर (पश्चिम यातायात नियंत्रण कक्ष) को भी उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया।

- Advertisement -

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें।

Exit mobile version