इंदौर धार रोड पर एक हादसे में किसान की मौत हो गई। दोस्तों ने बताया कि वह माताजी का पंडाल देखने आया था। रात में अपने घर जा रहा था तभी उसकी बुलेट फिसल गई। सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गया।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विजय (32) पुत्र संतोष निवासी ग्राम माचल की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात वह विजय की बुलेट फिसलने से वह हादसे का शिकार हो गया। दोस्तों ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही नई बुलेट ली थी, संभवत: वह संभाल नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया।
रविवार रात में वह माताजी का पंडाल देखने आया था। इसके बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। विजय के परिवार में उसके दो बच्चे और पत्नी है। वह पेशे से किसान है। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
