बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर दो करोड रुपए की धोखाधड़ी का लगा गंभीर आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/1L5VCvhRF9A

इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा और उपाध्यक्ष कपिल गोयल के खिलाफ इंदौर के ही एक बिजनेसमैन ने गंभीर आरोप लगाकर प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत की है। बिजनेसमैन ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

दरअसल भाजपा से ही जुड़े एक बिजनेस मैन ने यह शिकायत की है। जयश नाम के बिजनेसमैन ने शिकायत में लिखा है कि बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा और बीजेपी उपाध्यक्ष कपिल गोयल द्वारा प्रॉपर्टी में आवश्यकता होने पर 2 करोड़ रुपए लिए गए थे। दोनों ने मिलकर किसी और व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक फायनेंस लिमिटेड के लोन सैंक्शन के लेटर में काट छाट कर फर्जीवाड़ा किया। जब जयश ने तय समय में अपने पैसे वापस मांगे तो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा और कपिल ने जयश को भाजपा सरकार अपनी होना बताकर डराते धमकाते रहे। इस मामले में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता का कहना है कि फरियादी जयश की और से शिकायती आवेदन दिया गया है जिस पर आवेदक से सारे प्रमाण जांच के लिए बुलवाए गए हैं और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कपिल पर पूर्व में भी एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसकी भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version