बीआरटीएस की रैलिंग में कार घुसने से चार युवक घायल हो गए। सभी कार में सवार थे। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है। विजय नगर पुलिस के अनुसार कार रफ्तार में थी। अनियंत्रित होकर बीआरटीएस रैलिंग में घुस गई। तीन युवकों को लोगों ने कार से बाहर निकाल लिया लेकिन ड्रायवर सीट पर बैठा युवक बुरी तरह फंस गया। क्रेन बुलाकर बोनट सीधा कर उसे निकाला गया।
