बायपास पर बाइक सवार ने कार फोड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | बायपास पर एक कार सवार को बाइक सवार ने रोका और अचानक हमला कर दिया। कनाड़िया पुलिस ने पवन बघोले निवासी ग्रेटर ब्रजेश्वरी की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास सर्विस रोड की है। फरियादी ने बताया कि आरोपी ने दोपहर में अचानक मेरी कार रुकवाई और रोड किनारे रखा बड़ा सा पत्थर उठाकर मेरी कार फोड़ दी। फिर धमकी देकर भाग गया।

Exit mobile version