इंदौर, 29 अप्रैल। आईटीआई रोड, कनकेश्वरीदेवी मैदान पर बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को कथा समापन के बाद मैदान पर भक्तों के लिए शिव महाराज पाटिल द्वारा तैयार की जा रही भोजन प्रसादी का विधायक रमेश मेंदोला के साथ अवलोकन किया और इंदौर के स्वाद की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने शिव महाराज द्वारा तैयार की जा रही रसोई में से मिठाई का स्वाद लेते हुए कहा कि इंदौर के स्वाद की बात सबसे निराली है। जो स्वाद यहां मिलता है वह पूरे एम.पी. में बल्कि और कहीं भी नहीं मिलता है। उन्होंने शिव महाराज द्वारा तैयार की जा रही पूड़ी, सब्जी, दाल, चावल और मिठाई को बनते हुए देखा और शिव महाराज से मिठाई की रेसिपी भी पूछी। अत्यंत खुशनुमा मूड में नजर आ रहे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि कथा में आने वाले भक्तों के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है।
