बजट पेश होने के पहले दिल्ली में वित्त मंत्रालय ने देश के 14 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का केन्द्रीय बजट 2024-25 जल्द लागू होगा। जहा बजट पेश होने के पहले दिल्ली में वित्त मंत्रालय ने देश के 14 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आमंत्रित सुझाओं को लेकर इंदौर के व्यापारियों से भी बात की, जहा इंदौर के दाल मिलों से जुड़ी परेशानियों को अवगत करवाया और व्यापारियों की मांगे पूरी करने का अनुरोध किया गया। ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन की ओर से संस्था के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित कई लोग बैठक में शामिल रहे। बैठक से इंदौर लौटने के बाद सुरेश अग्रवाल ने बताया की देश के 14 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद थे। अग्रवाल ने बताया की उन्होंने बैठक में खा की जीएसटी लागू करते वक्त सरकार ने “एक देश एक टैक्स” का कहा था, जीएसटी प्रारंभ होने के बाद स्पष्ट था कि मंडी शुल्क व अन्य टैक्स समाप्त कर दिए जाएंगे, किन्तु आज भी देश के अनेक राज्यों में मंडी शुल्क अलग-अलग दर से वसूला जा रहा है। अतः अनुरोध है की मंडी शुल्क की दरे सम्पूर्ण देश में एक समान 0.50 पैसा प्रति सैकड़ा किया जाना चाहिए। दाल इंडस्ट्रीज दालों को क्लीन करने के लिए विदेशों से जो कलर सॉरटेक्स मशीन खरीदती हैं, जिसका उपयोग आम उपभोक्ताओं को बेस्ट क्वालिटी की दालें उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। उन आयात होने वाली कलर सॉरटेक्स मशीनों पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी समाप्त करने का अनुरोध हमने किया है। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हमने मप्र में लग रही अधिक मंडी शुल्क के विषय में भी वित्त मंत्री को जानकारी दी। वही कई मांगे रखी गई।

Exit mobile version