प्रभात फेरी के दौरान हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हत्याकांड के मामले में पुलिस लगातार वीडियोग्राफी और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तो वही पूरे मामले में चार आरोपियों के साथ ही एक नाबालिक आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया गया है और पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है…।

दरअसल मामला यह है कि प्राचीन श्री रणजीत हनुमान मंदिर से प्रतिवर्ष प्रभात फेरी निकाली जाती है जिसमें लाखों की संख्या में भक्ति शिरकत करते हैं और इसी के तहत इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ यात्रा निकाली जा रही थी और इस दौरान यात्रा मार्ग पर खड़े शुभम रघुवंशी नामक एक युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद हिंदू संगठन से लेकर भाजपा से जुड़े युवा मोर्चा ने भी मैदान संभालते हुए पूरे हत्याकांड का विरोध किया था पूरे मामले में पुलिस ने चंद घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया तो वहीं वीडियो और फुटेज के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की दर पकड़ कर रही है जिसमें से एक नाबालिक आरोपी को भी अभी रक्षा में लिया गया है जिससे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है अभी तक कुल इस मामले में कपिल, यश, कृष्णा, युवराज सहित एक नाबालिक युवक को आरोपी बनाया गया है इन पांचवी युवाओं को से पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है

Exit mobile version