इंदौर सांसद शंकर लालवानी में आज रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को तैयारी में जायजा लिया, वहीं इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी जुड़कर रेलवे स्टेशन के लिए विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल के माध्यम से इंदौर रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन करेंगे, जिसकी तैयारी को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया, इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की, सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल के माध्यम से एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले इस रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन करेंगे, इस रेलवे स्टेशन को हाईटेक और वाईफाई से लैस बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ से ज्यादा की आएगी।
