पोती ने दादाजी को पहनाया मेडल, कहा-मैं दादाजी के साथ घूमने जाऊंगी, आंखे में भर आई ख़ुशी, डीसीपी ट्रैफिक ने एक दिन का दिया रेस्ट

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

● डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” को मेडल, प्रशस्ति पत्र, बेच, नगद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया

● एसआई सन्तोष शुक्ला, सउनि मडिया रावत, प्र आर प्रहलाद देवड़ा को “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” ( 20 मई से 26 मई 2024) के लिए चयन किया।

● पोती ने दादाजी को पहनाया मेडल तो आंखे खुशी से भर आयी, डीसीपी, ट्रैफिक ने एक दिन का रेस्ट दिया तो कहा मैं दादाजी के साथ घूमने जाऊंगी।

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री अरविंद तिवारी द्वारा यातायात प्रबंधन पुलिस के अधि/कर्मचारीयो को अच्छे कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत के पांचवे सप्ताह में ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जो अपने कर्तव्य क्षेत्र पर उत्कृष्ट कार्य किया गया।

- Advertisement -

आज दिनांक 19 मई 2024 को पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन कार्यालय पलासिया में यातायात प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं निरीक्षको की साप्ताहिक यातायात व्यवस्था समीक्षा बैठक रखी गयी। इस दौरान एसआई सन्तोष शुक्ला, सउनि मडिया रावत, प्रआर प्रहलाद देवड़ा को को मुस्तेदी के साथ मेहनत एवं लगन से शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य के लिये पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी द्वारा “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” (20 मई से 26 मई 2024) के लिए चयन कर मेडल, प्रशस्ति पत्र, बेच नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान कार्यक्रम में परिवारजन भी सम्मिलित हुए, उप निरीक्षक सन्तोष शुक्ल को उनकी पोती हिमाक्षी शुक्ला ने खुशी खुशी मेडल पहनाया, और कहा की बहुत बहुत बधाई, जब डीसीपी ट्रैफिक ने पुरुस्कृत अधिकारी/जवानों को एक दिन रेस्ट करने को कहा तो नन्ही हिमाक्षी बोली कि मैं दादाजी के साथ फ़िल्म देखने जाऊंगी जिस पर एसीपी मनोज कुमार खत्री ने अपनी ओर से सभी ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक को परिवार सहित फ़िल्म दिखाने की बात कही। सउनि मडिया रावत को उनके बेटे ने मेडल पहनाया। परिजनों ने डीसीपी, यातायात प्रबंधन द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यो के लिए प्रशंसा भी व्यक्त की। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने अपनी ड्यूटी स्थल पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने के लिए प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी, एएसआई गुलशन राम अर्गल, आरक्षक अंशुल नामदेव को भी उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया।

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें।
हमारा लक्ष्य :- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात

Exit mobile version