पुलिस की नई व्यवस्था:थाने में आने वाली शिकायतों से तय होगी टीआई, थाने की रेटिंग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के आधार पर अफसर अब थानों की व थानों में सुनवाई करने वाले टीआई, एसआई और अन्य पुलिसकर्मियों की रेटिंग भी तय करेंगे। इसके लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह एक प्रोफॉर्मा भी तैयार करवा रहे हैं। इसके तहत जनसुनवाई में आए आवेदकों के नाम-नंबर और संबंधित थाने पर शिकायत, उसकी सुनवाई कर चुके अधिकारी के नाम व नंबरों की जानकारी होगी। सिंह ने बताया कि लंबे समय से देखने में आया है कि कई आवेदक जो थाने में अनावेदक (आरोपी पक्ष) होते हैं, वे भी आवेदक बनकर शिकायत करने आ जाते हैं। ऐसे में थानों में हो रही जांच से मूल आवेदक को न्याय नहीं मिल पाता।
ऐसे तय की जाएगी थाने की रेटिंग
एसीपी अमित सिंह ने बताया कि हर थाना स्तर का एक प्रोफॉर्मा तैयार करवाया है। इसमें आवेदक अपने केस की जानकारी के साथ कौन से थाने में किस अधिकारी को कब शिकायत की। उसकी सुनवाई कैसे और किस स्तर पर की गई, की जानकारी भरवाई जाएगी।
यदि थाने पर सुनवाई नहीं हुई और आवेदक या अनावेदक परेशान हुए तो संबंधित थाना प्रभारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। इसी के आधार पर थानों के कार्य शैली को देखकर उनकी रेटिंग तय होगी। इसी के आधार पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की एसीआर भी लिखेंगे।

Exit mobile version