पुलिसकर्मी पर बदमाशों ने किया था हमला दोनों बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में रात्रि ग्रस्त कर रहे हंड्रेड डायल पर सवार पुलिसकर्मी और वाहन चालक पर धारदार हथियार से हमला कर कान काटने वाले बदमाशों को पुलिस ने ओमेक्स सिटी बायपास से कई किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया गया है भागते समय गिरने से बदमाशों को आई हाथ पैर में चोट

पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक 23 तारीख की रात को 100 डायल पर सवार वाहन चालक अनिल पटेल और पुलिसकर्मी आरक्षक प्रदीप कश्यप रात्रि ग्रस्त कर रहे थे कि तभी बाईपास पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए जिन्हें पूछताछ के लिए रोका गया तो उन्होंने अचानक से हमला कर दिया हमले में घायल पुलिस आरक्षक को ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं आसपास लगे सीसीटीवी और अन्य सबूत के आधार पर देवास के रहने वाले सोनू परमार और गोविंद मालवीय को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि दोनों युवक ओमेक्स सिटी के पीछे बाईपास पर चोरी की नीयत से घूम रहे थे जिनका पीछा किया गया तो वह कई किलोमीटर तक भागे और अचानक से मोटरसाइकिल से गिर गए जिन्हें चोट आई है पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और आज उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भी लिया जाएगा ताकि अन्य चोरी और अपराधों के बारे में भी खुलासा किया जा सके

Exit mobile version