उत्तर प्रदेश में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी का बेटा घर में हुए विवाद के बाद बस से इंदौर आ गया । जिसे तुकोगंज पुलिस ने पकड़ा है । फिलहाल इसकी सूचना युवक के परिजनों के दे दी गई है जो आज उसे लेने इंदौर आ रहे है।
मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है । यह एनडीआरएफ पदस्थ टीआई अनुद्दीन का लापता बेटा ताहा घर में हुए विवाद के बाद बस से इंदौर आ गया था । दरअसल विवाद के बाद ताहा घर से स्कार्पियो से निकला था जिसे उसने कानपुर में कालपी नदी के ब्रिज पर खड़ी की ओर फिर निजी ट्रेवल की बस से इंदौर आ गया था । परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ताहा को बस से अपने कब्जे में लिया । तुकोगंज पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों लखनऊ व कानपुर पुलिस को दी है।
