पलासिया थाना क्षेत्र में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ के साथ लूट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ फिर वही पुराने अंदाज में चोरी की घटना सामने आई है। रास्ते में एक बुजुर्ग महिला को रोक कर कुछ बदमाशों ने आगे रास्ते में लूटपाट होने की बात से बरगलाया और उसके गहने उतरकार ले गये। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी है।

दरअसल घटना 7 मार्च की शाम की है। पलासिया थाना क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश रोड पर एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ यह घटना हुई है। पुलिस के अनुसार महिला क्षेत्र से गुजर रही थी इसी दौरान दो बदमाश उसके करीब आए और कहा कि आंटी आगे लूटपाट की घटनाएं हो रही है आप इतने सोने के जेवर पहन कर जा रही हो वह यही उतारकर पर्स में रख लो। इसी दौरान बदमाशों का एक और साथी वहां पर आया और वह भी अपने गले में पहनी चैन उतारने का नाटक करने लगा उसी को देखकर महिला ने भी अपने कंगन उतारकर पर्स में रख लिये। लेकिन कुछ देर बाद महिला ने जब घर जाकर अपना पर्स चेक किया तो उसमें से सोने के कंगन गायब थे।

इस मामले में महिला ने अपने परिवार के साथ जाकर पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ बदमाशों की हुलिए के आधार पर पहचान की गई है,जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version