पत्नी का फोन पर बात करना पसंद नहीं था, पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


पिछले सप्ताह ही दोनों मुंबई से इंदौर आए थे। दोनों में आए दिन होता था विवाद। पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।
पति ने की पत्‍नी की हत्‍या
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
पत्नी पर चरित्र शंका करता था आरोपित
इंदौर। पति ने शक के चलते 35 वर्षीय पत्नी नैना सौद की हत्या कर दी। पति मिलिंद सौद ने उसका दुपट्टे से गला घोंटा था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिलिंद ने कहा कि नैना फोन पर बातें करती रहती थी। उसे शक होने लगा था। पिछले सप्ताह मुंबई से इंदौर आए तो दोनों में विवाद होने लगा। शनिवार दोपहर को गला घोंटकर मार डाला।
मालगंज (बियाबानी) निवासी मिलिंद सौद वर्षों से मुंबई में रहता है। वह मसाज पार्लर में नौकरी करता था। नैना से करीब 17 साल पूर्व शादी हुई थी। कुछ समय से दोनों के बीच मतभेद होने लगे। मिलिंद नैना पर शक करने लगा। उसकी मनोस्थिति भी ठीक नहीं थी। पिछले सप्ताह नैना उपचार के लिए मिलिंद को लेकर इंदौर स्थित ससुराल आ गई। शनिवार को पति-पत्नी चौथी मंजिल पर थे। माता-पिता नीचे कुंडी लगाकर बाजार चले गए। पति-पत्नी में फिर से विवाद हुआ और मिलिंद ने दुपट्टे से गला घोंट कर नैना की हत्या कर दी।
पहली मंजिल से कूदकर भाग गया
घटना के बाद पहली मंजिल से कूद कर भागने लगा। रहवासियों ने उसे देखा और पुलिस को खबर कर दी। मिलिंद को रात में ही हिरासत में ले लिया। उसने हत्या भी कबूल ली। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद हत्या का केस दर्ज किया गया। एसीपी हेमंत चौहान के मुताबिक, मिलिंद अवसाद में था। उसका उपचार भी चल रहा है।

Exit mobile version