इंदौर पलासिया में अपने मामा के पास आई एक महिला ने कोटा में रहने वाले अपने पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक आरेापी आए दिन पीड़िता के साथ मारपीट करता और घर का खर्च चलाने की बात से इंकार कर देता था। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेहा शर्मा निवासी गोयल नगर ने बताया कि उसकी शादी 2009 में प्रवीण पिता बद्रीप्रसाद शर्मा उज्जैन से हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटी और एक बेटा है। प्रवीण कुछ दिनों से विवाद कर उसे मारपीट करते है। 22 जुलाई को उन्होंने कोटा में मारपीट की और कहां कि वह अब बच्चो का खर्च नही उठाएगा। ना ही घर खर्च के लिये रूपए देगा। मामले में नेहा ने अपने मामा को मोबाइल पर मारपीट की जानकारी दी इसके बाद इंदौर आ गई। यहां पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत कर दी।
