दीपावली पर पटाखा फोड़ने की बात पर हुए विवाद के बाद बदला लेने के लिए दूसरा पक्ष बेट और लाठी लेकर आ गया। यहां एक ही परिवार के पांच-छह लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। तिलक नगर पुलिस ने हर्षित लोट (18) निवासी मनोरमागंज की शिकायत पर आरोपी मुकेश सैनी निवासी तिलक नगर, देव सैनी, दर्शन सैनी, अथर्व, विक्की पवार और एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किा है। घटना नित्या होटल के सामने तिलक नगर की है। फरियादी ने बताया कि आरोपी मेरे पड़ोस में रहते हैं। वे लाठी और बेट लेकर मेरे टेंट हाउस के अंदर घुस आए। गालियां देते हुए बोले की तुम लोगों को पटाखे फोड़ने का ज्यादा शौक है। गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगे। आरोपियों ने मेरे सिर, हाथ और कान में जान से मारने के इरादे से हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।
