इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का सामने आया जहां नौकरी छूट जाने के बाद बदमाश द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया थामामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है, जो एलइडी टीवी चुराकर जेल रोड पर बेच दिया करता था मल्हारगंज थाने के टी आइ आनंद राय के अनुसार पकड़े गए चोर का नाम अमन उर्फ बिट्टू है पिछले दिनों उसने हेमू कालानी नगर में रहने वाले सुनील ठाकुर के घर से एलईडी टीवी चुराया था फुटेज के आधार पर अमन को पकड़ा गया पूछताछ में उसने बताया कि नौकरी छूट गई थी तो वह चोर बन गया कुछ दिन पहले ही चोरी के एक मामले से जेल से छूटा है उसने दर्जनों टीवी और एलईडी चोरी की है जेल रोड पर वह अलग- अलग बातें बनाकर उन्हें औने पौने दाम पर बेच दिया करता था कल पुलिस ने जेल रोड पर भी छापा मारा सूत्रों का कहना है दो एलईडी ज़ब्त हुई है
