दुकानों का किराया नहीं देने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि कुछ दुकानदार मार्केट विभाग की दुकानों का किराया कई सालों से जमा नहीं करवा रहे हैं। राशि जमा करवाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए। उसके बावजूद उन्होंने किराया नहीं दिया। इसके बाद बजरिया मटन मार्केट की 14 दुकानों को सील किया गया है।
दुकान संचालक मोहम्मद यूनुस पर 43386, मोहम्मद आरिफ पर 21462 सुल्तान नबी पर 21031, मोहम्मद नवाब पर 22454, मोहम्मद रमजान पर 11,048, मोहम्मद उमर पर 34, 276 , मोहम्मद सागीर पर 33, 613, मोहम्मद रफीक पर 32,851, मोहम्मद सादिक पर 27,468, मोहम्मद अफजल पर 53, 666, मोहम्मद सलीम पर 60, 888, बफाती ओला खान 46, 503, मोहम्मद इस्माइल 75, 551 और अब्दुल रजाक 63,357 रुपए बकाया है।
