इंदौर लोकसभा निर्वाचन के लिए निर्दलीय रूप से नामांकन भरने वाले कई प्रत्याशी जिला निर्वाचन विभाग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे ही निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप ठक्कर ने इंदौर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते दिन नामांकन पत्र निकालने की अंतिम तिथि थी और वह इंदौर शहर से काफी दूर किसी दूसरे शहर में थे, लेकिन उन्हें बाद में सूचना मिलती है कि उनका फॉर्म किसी ने फर्जी साइन करके निकाल लिया है। निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप ठक्कर ने जिला निर्वाचन विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाया है और कोर्ट जाने की बात भी कही है।
