.आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा जोन ओक्रमांक 11 के अंतर्गत सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र तथा ब्रिज के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, इसके पश्चात आयुक्त द्वारा हाथीपाला पुल होते हुए सैफी होटल चौराहा तक निरीक्षण के दौरान कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर क्षेत्रीय सफाई दरोगा को फटकार लगाते हुए सफाई करने के निर्देश दिए गए।
इंदौर नगर निगम आयुक्त वर्मा द्वारा झोन क्रमांक 12 के अंतर्गत जवाहर मार्ग राजवाड़ा, पंढरीनाथ क्षेत्र एवं मिल्लत नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, वार्ड क्रमांक 59 के अंतर्गत मिल्लत नगर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने एवं कचरा तथा गंदगी पाए जाने पर वार्ड दरोगा विक्की खोड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। वार्ड 60 में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर दरोगा अरुण करोशिया का 5 दिन का वेतन काटा और एनजीओ संस्थान पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।इसके पश्चात आयुक्त वर्मा द्वारा झोन क्रमांक 15 एवं 14 के अंतर्गत लालबाग पैलेस, कलेक्टर चौराहा, हरसिद्धि, महू नाका, रणजीत हनुमान रोड, फूटी कोठी चौराहा होते हुए हवा बंगला एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। हवा बंगला जोन पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन का अवलोकन किया तथा गाड़ी समय पर निकलने के निर्देश दिए गए।
