नशे में धुत एक युवक ने घर के बाहर खड़ी हुई कार मे की तोडफोड आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले और नशे का सेवन करने वाले आरोपियों की धर पकड़ की जा रही है लेकिन इसी कड़ी में नशे में धुत एक युवक ने घर के बाहर खड़ी हुई कार में तोड़फोड़ की जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे अब पूछताछ की जा रही है।

पूरी घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है सदर बाजार थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी हुई कार में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया, इस पूरे मामले में फरियादी ने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्त में लिया तो वहीं पकड़े गए आरोपों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि मुझे घर के बाहर खड़ी हुई सभी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का ठेका दिया गया था अतः पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इस पूरे मामले में आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है साथ ही किस व्यक्ति के द्वारा आरोपी को इस तरह का ठेका दिया गया था इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन जिस तरह से इंदौर पुलिस नशे का सेवन करने वाले और तस्करी करने वालों की धरपकड़ कर रही है , और दूसरी ओर एक नशे में धुत युवक घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहा है उसे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, तो वही पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगते हुए भी नजर आ रहा है।

Exit mobile version