नशे की लत के कारण रात के अंधेरे का फायदा उठाकर करता था चोरी की वारदात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.इंदौर में नशे की लत के कारण रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों के घरों में घुसकर चोरी करने वाले फैजान नामक युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले युवक पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है..।

इंदौर के सदर बाजार पुलिस द्वारा बताया गया कि सदर बाजार और आसपास के कॉलोनी में लगातार चोरी होने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खागा ले तो लाल टोपी पहने एक युवक लगातार लोगों के घर में घुसता हुआ नजर आ रहा था इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर फैजान नामक युवक को गिरफ्तार किया है और उसे पर वैधानिक कार्रवाई की गई है तो वही उसे चोरी हुआ कुछ मसरूका भी बरामद किया है बताया जा रहा है कि नशे के कारण वह चोरी करता था और चोरी का मोबाइल भी अपने साथी को ही भेज दिया है इस कारण से पुलिस ने उसके साथी को भी पूरे मामले में आरोपी बनाया है

Exit mobile version