नशाखोरों पर आजाद नगर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 40 से अधिक बदमाशो को पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशो के खिलाफ पुलिस अभियान लगातार जारी है । मंगलवार रात आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत 40 से अधिक बदमाशो को पकड़ा है । सभी बदमाश नशे के कारोबार से जुड़े है ।

पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशो की धड़पकड़ के लिए जुटी है । इसी कड़ी में अलग अलग क्षेत्र में कार्यवाही जारी है । पुलिस ने रिजर्व बल के साथ आजाद नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया और कार्यवाही करते हुए बदमाशो के घरों पर दबिश दी । पुलिस ने पहले ही बदमाशो को चिन्हित किया था । जिसमे से 40 से अधिक बदमाशो को पुलिस ने पकड़ा है ।

पुलिस की यह कार्यवाही देर रात तक जारी रही । वही पुलिस आगे भी अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशो की धड़पकड़ के लिए ऑपरेशन ईगल क्लॉ जारी रखेगी ।

Exit mobile version