देश में समान नागरिक संहिता लागू हो इसे लेकर संस्था चैतन्य भारत के द्वारा इंदौर प्रेस क्लब पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में चैतन्य भारत के महामंत्री स्वदेश राजोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि देश को आजाद हुए 70 साल से अधिक हो गया है किंतु देश में दो विधान दो संविधान आज भी लागू हैं जो हमारे देश में नहीं होना चाहिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में समान नागरिक संहिता लागू करना चाहती है किंतु किसी कारणवश लागू होने में देरी हो रही है इसलिए हम 4 अगस्त को संस्था चैतन्य भारत के द्वारा इंदौर प्रेस क्लब के सामने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें देश में समान नागरिक संहिता लागू हो इसका समर्थन आम जनता से मांगा जाएगा इसमें हम प्रदेश और शहर की जनता से आह्वान भी करते हैं कि इस कानून को लागू करने के लिए बढ़-चला कर भाग ले और ज्यादा से ज्यादा इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो साथ ही हमारी संस्था इस कानून को लागू करने के लिए कई स्तर पर कई तरह के आंदोलन करने जा रही है जिसमें सेमिनार भी होगा धरना प्रदर्शन भी होंगे आंदोलन भी होंगे
